फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से काला हिरन घायल

विज्ञापन
काला हिरन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
हिरन (ब्लैक बग) कुत्तों का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। आसपास के ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर वन विभाग टीम को सौंप दिया। घायल हिरन का वन विभाग इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि उन्हें सोमवार को फोन पर सूचना मिली कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में आवारा कुत्तों ने काले हिरन को घेरकर घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने उसे बचाया है। इस पर उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को मौके पर जाने और हिरन का इलाज कराने के निर्देश दिए।
वन टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरन को बबेरू पशु चिकित्सालय लाई व इलाज कराया। अब वह ठीक स्थिति में है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि फिलहाल हिरन को वन कर्मी अपनी निगरानी में रखकर इलाज करा रहे हैं। पूरी तरह स्वस्थ हो जाने पर इसे इसके प्राकृतिक वास वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें