फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 शृंगार कर महालक्ष्मी को पूजा

Sat, 24 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
स्नान कर सूर्य और चंद्रमा को दिया अर्घ्य नदी और तालाबों में किया गया तर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। महिलाओं ने 16 शृंगार कर महालक्ष्मी का पूजन किया और सूर्य को अर्घ्य देकर धन और वैभव की कामना की। नवाब टैंक और केन नदी के घाटों समेत विभिन्न तालाबों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


महिलाओं ने महालक्ष्मी का पंडाल बनाकर वस्त्र व सफेद फूल आदि चढ़ाए। 128 बार तर्पण कर पूजा किया। पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराया। व्रत रखा और घरों में पकवान बनाए। मिट्टी के हाथी पर सवार गज लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की। हल्दी, चंदन, रोली आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। 16 गांठ का सूत (गंडा) बनाया और लक्ष्मी का जाप करते हुए पूजन किया। 16 बार तर्पण कर गांठ लगाई।

कलावा व शृंगार का सामान और प्रसाद चढ़ाया। महालक्ष्मी की कथा सुनी और 16 परिक्रमा व आरती की। चंद्रमा उदय से अस्त तक पूजा करती रहीं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने परायण किया। ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि महालक्ष्मी का विधि विधान से पूजन करने पर वैभव, धन संपत्ति व वाहन की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें