बांदा। दिल्ली स्थित जेएनयू में राहुल गांधी का
राष्ट्रविरोधी तत्वों का समर्थन किए जाने का आरोप लगा भारतीय जनता युवा
मोर्चा ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला
फूंका।
नगर अध्यक्ष सलिल यादव के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे पर
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लेकर उनके विरोध में नारे लगाए। नगर
अध्यक्ष ने कहा कि देश तोड़ने की बात हरगिज स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसा
करने वालों को देश का युवा माफ नहीं करेगा।
देशद्रोहियों को चौराहे
पर फांसी दी जाए। मोर्चा नेताओं ने पुतले को आग लगाकर उसकी पिटाई भी की।
महामंत्री मनीष शिवहरे सहित पुष्कर द्विवेदी, महेंद्र कछवाह, नागेश खरे,
मनोज गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, राहुल सिंह, समीर राज, किशन सिंह, गौरव
मिश्रा, विकास साहू, सुयश सिंह गौर, शुभम कश्यप, आशू धुरिया, विजय धुरिया,
रमजान, राम सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, अतर्रा में भारतीय जनता युवा
मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल गौतम के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चौक
बाजार में पुतला फूंका। राष्ट्रविरोधियों के खिलाफ नारे लगाए।
नगर
अध्यक्ष ने कहा कि भारत मां के मान-सम्मान में आंच नहीं आने देंगे। जिला
मंत्री सिद्धार्थ गुप्ता सहित तनुज पांडेय, सुनील कुमार, भरतलाल, अनूप
चौरिहा, सोनू यादव, शिव मिश्रा, शिवचरन, राजाबाबू यादव, सत्यम मिश्रा भी
मौजूद रहे।