फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा के सुरेंद्र ने कांग्रेस का किला ढहाया

Mon, 04 Dec 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा स्थित मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा से इस बार भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह गहरवार जीते हैं। जिन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को छह हजार से अधिक वोटों से हराया है। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा कई साल से रहा है। भाजपा की जीत पर धर्मनगरी के साधु संतो सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का जन्म एक जनवरी 1954 को ग्राम हिनौता, सतना जिले के विधानसभा चित्रकूट अंतर्गत हिनौता गांव में हुआ। इन्होंने शिक्षा एमए व एलएलबी किया है। 1980 में भाजपा से जुड़े।1990 में जिला संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ, 2005 में जिला पंचायत का उपाध्यक्ष, 2006 में भाजपा जिलाध्यक्ष, 2008- 2013 विधायक चित्रकूट विधानसभा से चुना गया था। वह दूसरी बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें