फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका ममता का पुतला

Tue, 05 Feb 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ममता बनर्जी का पुतला फूंकते भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोलकाता में सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और उनका पुतला फूंका। 

विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित कार्यालय से ममता बनर्जी का पुतला/अर्थी लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जत्था अजित कुमार और जिलाध्यक्ष अतुल मोहन के नेतृत्व में नारे लगाता हुआ अशोक लाट आया। यहां पुतले को आग लगा दी और ममता बनर्जी के विरुद्ध नारे लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करेंगी तो भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल पहुंचकर वहां भी पुतला फूंकेगा। पुतला दहन व प्रदर्शन में महामंत्री राहुल सोनी, उपाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, सिद्धार्थ गुप्ता, शशांक परमार, राहुल द्विवेदी, निखिल सक्सेना, देवेश कुमार, स्वदेश शिवहरे, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। 

नरैनी में भाजपा युवा मोर्चा ने यहां भी मुख्य चौराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और विरोध में नारे लगाए। आदित्य चतुर्वेदी ने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाला के आरोपियों को बचाने के लिए ममता बनर्जी पुलिस के साथ धरने पर बैठ गई हैं। सीबीआई के साथ तानाशाही है। प्रदर्शन में मृगेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र भदौरिया, रोहित सोनी, कुलदीप मिश्रा, रत्नेश राजपूत, शिवम श्रीवास्तव, राकेश अनुरागी, घनश्याम सिंह, सुमित त्रिवेदी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें