नरैनी। पार्वती कन्या महाविद्यालय में भाजपा के नरैनी व अतर्रा मंडल की शनिवार को हुई बैठक में पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री जेपी अनुरागी ने पार्टी के कार्यक्रमों व नीतियों की जानकारी दी।
कहा कि मंडलों की बैठक पांच फरवरी तक चलेगी। जिला पंचायत चुनाव के ब्लाक प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाकर चुनाव लड़ें। एक पद में एक ही कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरे।
मंडल प्रभारी व महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने को कहा। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, डा. देवेंद्र सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह राजपूत, चंद्रदत्त त्रिपाठी, कमलाकांत द्विवेदी, राकेश मिश्रा, राकेश सेन, प्रदुम्न द्विवेदी और विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।