फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा ने लेखिका और समाज सुधारक सरोजनी नायडू का जन्म दिन महिला दिवस के रूप में मनाया। महिला घेरा भी मनाया गया। महिला सभा जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा ने कहा कि सरोजनी का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत की निवर्तमान सदस्य दीपा सिंह गौर ने कहा कि सरोजनी लेखिका, कवियत्री और समाज सुधारक थीं। उन्होंने लंदन में भी पढ़ाई की। गौर ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी और आशा बहुओं के वेतन में कटौती हो रही है। प्रदेश सचिव सानिया खान ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के लिए सर्वाधिक योजनाएं चलाईं हैं। इस मौके पर रानी देवी श्रीवास, नीलम गुप्ता, अर्चना सिंह, शांति पाठक, सुनीता रैकवार, उमा सिंह, शोभा पटेल, जुबैदा खातून, शशि यादव, नीलम वर्मा आदि शामिल थीं। (संवाद)
--------------------
फोटो परिचय-10- यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष नागेंद्र मिश्र और इलाहाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत करते बांदा जिला अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मातादीन प्रजापति।
विज्ञापन

बार काउंसिल अध्यक्ष से मिले महासचिव
बांदा। नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह की कवायदें शुरू हो गईं हैं। नए पदाधिकारियों की कोशिश है कि समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट और यूपी बार काउंसिल के न्यायाधीश शामिल होंगे। नवनिर्वाचित महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मातादीन प्रजापति ने शनिवार को इलाहाबाद में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष नागेंद्र मिश्र नगरहा और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की और स्वागत किया। महासचिव त्रिपाठी ने बताया कि न्यायाधीशों से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने का अनुरोध किया जा रहा है। (संवाद)
-------------------
चांद नजर आया, रजब माह शुरू
बांदा। इस्लामी कलेंडर का रजब माह शनिवार को शाम चांद नजर आने के साथ ही शुरू हो गया। 14 फरवरी को इस माह की पहली तारीख होगी। दारुल उलूम रब्बानियां रुयते हिलाल (चंद्र दर्शन) के सदर मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने बताया कि शनिवार को माह जमादिल आखिर माह की 30 तारीख को शाम रजब माह का चांद नजर आ गया है। लिहाजा पहली रजब 14 फरवरी और 22 रजब (कूंडे) 7 मार्च को हाेंगे। शब-ए-मेराज 11 मार्च को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें