फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’ 14 से

Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति बनाई गई। बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने 14 अप्रैल से शुरू हो रहे गांव चलो अभियान में केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव में फतह के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है।  14 से 24 अप्रैल तक गांव चलो अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में कई योजनाएं शुरू की हैं। भाजपा का मुख्य नारा ‘न गुंडागर्दी न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’ के तहत भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल और संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पांडेय, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, प्रभाकर अवस्थी, विजय  बहादुर सिंह परिहार, जगराम सिंह, विजय सिंह चौहान, शीला सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरन वर्मा, गीता सागर, प्रभा गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, उमाशंकर तिवारी, ममता मिश्रा, ममता त्रिपाठी इत्यादि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें