पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जगह-जगह आयोजन हुए। भाजपा जिला कार्यालय में उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर की उत्तरी और दक्षिणी समितियों की संयुक्त गोष्ठी में अटल जी के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त सहित डा. विजय सिंह चौहान, मुदित शर्मा, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, मनोज पुरवार, अभिषेक गुप्ता और बबलू त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
भाजपा नगर समिति उत्तरी ने स्वच्छता अभियान के तहत संकट मोचन मंदिर से अशोक लाट चौराहे तक नेशनल हाईवे में झाड़ू लगाकर सफाई की। जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।
जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित उत्तरी नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह गौतम, अंबर दीक्षित, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज पुरवार, डा.मनीष गुप्ता, शिवम सविता, रजत सेठ, अभिषेक गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रद्युम्न नरेश आजाद, स्वदेश शिवहरे आदि शामिल रहे।
उधर, वीरांगना झलकारी बाई जागृति मिशन चित्रकूटधाम मंडल ने कमला भवन सभागार में अटल विचारक संगोष्ठी की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भारतीय आदि ने अटल बिहारी के चित्र पर फूल चढ़ाए।
संरक्षक पैसुनीराम भारतीय ने उनके जीवन की जानकारियां दीं। छनेहरा लालपुर की प्रधानाध्यापक कमला देवी कोटार्य, महासचिव योगेंद्र कोटार्य सहित ज्ञानेंद्र, कमलेश देवी, सुमन देवी, उमा भारती, रीतू देवी, वंदना आदि शामिल रहीं।
उधर, नेहरू युवा केंद्र में लेखाकार सत्यनारायण की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। स्वयंसेवक बुद्धप्रकाश चौरसिया, पंकज यादव, शैलेंद्र गुप्ता, नीरज कुमार, शैलेंद्र सिंह, धनीराम, सुधीर, अंजना, मंदाकिनी मिश्रा, अंजू वर्मा और जिला युवा समन्वयक शिखर विरमानी आदि शामिल रहे।