फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की डेयरी को 10 हजार जुर्माना

Wed, 25 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में भाजपा सांसद की डेयरी में तैयार घी में गड़बड़ी मिलने पर एडीएम कोर्ट ने डेयरी पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य वस्तुओं की बिक्री में मानकों की अनदेखी करने पर 25 व्यवसायियों को नोटिस जारी की है।  खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली पर्व के दौरान कई होटल, प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों, फैक्ट्री में छापे मारकर सैंपल भरे थे।

जांच को भेजे गए नमूनों की आई रिपोर्ट में श्याम डेयरी प्रोडेक्ट (इलाहाबाद) में निर्मित घी की पैकिंग मानक के विपरीत पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मामला दाखिल किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने श्याम डेयरी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया। यह डेयरी इलाहाबाद से भाजपा सांसद की बताई गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम डेयरी पर जुर्माना किया गया है। सैंपल जांच रिपोर्ट अभी और आनी है। यदि उनमें भी कोई खामी मिली तो कार्रवाई होगी।

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 25 व्यवसायियों को नोटिस जारी कर सुधार के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद जांच में यदि मानकों पर खरे नहीं मिले तो 10 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इनमें अतर्रा चुंगी स्थित सुरेश गुप्ता का सरसों तेल कारखाना, स्टेशन रोड में साहू किराना, मनीष किराना, रोडवेज बस स्टैंड में खाती बाबा स्वीट्स हाउस, स्टेशन रोड में ही रध्धू स्वीट्स, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर प्रताप चौराहा, रामचंद्र गुप्ता स्वीट्स छोटी बाजार, अरविंद किराना गिरवां, पांडेय किराना पैलानी, पाल किराना पैलानी आदि शामिल हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें