फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के विरोध में भाजपा विधायक का मोर्चा

Fri, 07 Jun 2019 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़े विधायक के वाहन और जाम में फंसे अन्य वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में जल संकट की वजह केन नदी में हो रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बताकर तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति समर्थकों संग सड़क पर उतर आए। गुस्साए विधायक और उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार रात 10 बजे बांदा-बहराइच हाईवे पर आड़े-तिरछे वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया। रात से जाम हाईवे शुक्रवार 11 बजे तक जाम रहा। तकरीबन 13 घंटे के जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और एंबुलेंस फंसी रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष और सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक से वार्ता कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


शहर के सर्किट हाउस के पास बांदा-बहराइच हाईवे पर रात 10 बजे विधायक दर्जनों समर्थकों संग पहुंचे और अपने वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। सड़क के बीचोंबीच वाहनों के खड़े होने से जाम लगना शुरू हो गया। जाम में बालू के सैकड़ों ट्रक फंस गए। बांदा से कानपुर, लखनऊ जा रही मरीजों की एंबुलेंस, यात्री बसें और निजी छोटे वाहन भी फंस गए। विधायक का आरोप था कि केन नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। नदी की जलधारा से बालू निकासी होने से लाखों लीटर पानी बालू के साथ रोज ट्रकों में जा रहा है। इससे सड़कें भी खराब हो रही हैं। विधायक ने मौके पर डीएम, एसपी को बुलाने की मांग की। देर रात एसडीएम सदर संदीप कुमार पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों संग पहुंचे और विधायक से वार्ता की, पर वह नहीं माने।

इस बीच विधायक और अफसरों के बीच नोकझोंक भी हुई। सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह पहुंचे और विधायक से वार्ता की। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह भी पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने डीएम हीरालाल से फोन पर बात की और कहा कि ओवरलोडिंग के लिए असली जिम्मेदार खदान संचालकों को बताते हुए कार्रवाई को कहा। लवलेश ने बताया कि सीएम आवास से भी जानकारी मांगी गई थी। आखिर में 11 बजे के आसपास भाजपा जिलाध्यक्ष और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। इस मौके पर विधायक के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी, शनि कुमार और राहुल आदि भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें