फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 बांदा-9

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम और एसपी ने बृहस्पतिवार की रात कई खदानों में अचानक छापा मारा। ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर 52 वाहन पकड़ कर थानों के हवाले किए। डीएम ने पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टर को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वीटीएस डिवाइस न लगाने पर 10 जून को आधी रात के बाद ट्रक नहीं चलने दिए जाएंगे। संबंधित वाहन स्वामी और चालक तथा खदान के पट्टाधारक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बिना वीटीएस वाले वाहनों पर खदान में लोडिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में खदान पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्ट यूनियन की संयुक्त बैठक में डीएम हीरालाल ने बताया कि पिछले माह मई तक अवैध खनन और ओवरलोडिंग से 46 लाख 58 हजार 340 रुपये वसूले गए हैं। 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं। अप्रैल माह तक 482 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई हुई। चालू वर्ष 2019-20 के लिए शासन ने बांदा जनपद का राजस्व लक्ष्य (खनिज) 340 करोड़ रुपये निर्धारित किया है।

इसके सापेक्ष पिछले माह मई तक 76.66 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। यह दो माह के लक्ष्य का 150.31 प्रतिशत है। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने ट्रांसपोर्टर और पट्टाधारकों से कहा कि निर्धारित मात्रा में ही लोडिंग करें। इस पर कहीं भी पुलिस अनावश्यक परेशान करे तो सूचना दें।
विज्ञापन


संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को डीएम ने निर्देश दिया कि नरैनी और करतल क्षेत्र में लहुरेटा, जमवारा, नसेनी, बिल्हरका आदि में जांच का सघन अभियान चलाकर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई करें। पुलिस इसमें सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें