फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह में दूल्हा-दुल्हन को पौधे दिए

विज्ञापन
bjp,marriage,plant,tree,woman,man - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सात फेरे हों या निकाह का मौका। पर्यावरण प्रेमी राम मोहन गुप्ता बेहिचक दूल्हा-दुल्हन को पौधे का तोहफा देने से नहीं चूकते। साथ ही वर-वधू को संकल्प भी दिलाते हैं कि इस पौधे को वह अपनी शादी की यादगार के रूप में अपने घर में जरूर रोपेंगे और इसकी परवरिस करेंगे। बीती रात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां की बहन और पूर्व खेल शिक्षक फसी उल्ला खां की बेटी मुमताज खान के निकाह कार्यक्रम में राम मोहन गुप्ता ने दूल्हा वसीम को पौधा भेंट किया। उनसे वचन लिया कि इसे रोपित करके देखरेख करेंगे। श्री गुप्त का कहना है कि किसी भी शुभ आयोजन में वह खुद-ब-खुद पहुंचकर पौधे भेंट करते हैं। पिछले डेढ़ दशक से उनका यह पर्यावरण बचाओ अभियान चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
अखबार विक्रेता पर दबंग हिस्ट्रीशीटर का हमला
पुलिस ने दर्ज की मामूली धाराओं में रिपोर्ट
सुलह न करने पर उल्टा फंसाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अपराधी प्रवृत्ति के दबंग ने समाचार पत्र वितरक/मीडिया कर्मी को अपने पुत्रों के साथ मिलकर बुरी तरह लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। थाने में रसूख के चलते पुलिस ने साधारण एनसीआर दर्ज की। सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।
समाचार पत्र वितरक संघ ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर उचित धाराओं में मुकदमा और दबंग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के निवासी श्रीराम गुप्ता ने समाचार पत्र वितरक संघ पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा को दी अर्जी में बताया कि 28 मार्च को सुबह वह अखबार का बिल वसूलने गांव में गए थे। तभी प्रधान के दरवाजे पर बैठे दबंग हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोनों पुत्रों के साथ उसे बुरी तरह पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर थाने पहुंचा। वहां बमुश्किल मामूली एनसीआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

आरोपी अपने को भाजपा का मंडल प्रभारी बताता है। आरोपी पुलिस से मिलकर फर्जी मेडिकल बनवाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने वेद प्रकाश पांडेय उर्फ राजा पांडेय तथा उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई। थाने के दीवान सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर उल्टा मुकदमा लिखने की धमकी दी जा रही है। आईजी को दी अर्जी में आरोपी के आपराधिक इतिहास की सूची भी संलग्न की गई है। समाचार पत्र विक्रेता संघ ने कार्रवाई न होने तक बड़े अफसरों से शिकायत और आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें