फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा इकाई के वार्षिक चुनाव 2020-21 में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर बबेरू के राजेश तिवारी चुने गए।
विज्ञापन

स्वर्गीय कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज, बदौसा में शनिवार को हुए निर्वाचन में जिला उपाध्यक्ष पद पर संतोष द्विवेदी (अतर्रा), अजीत सिंह (चंदवारा), बाबूलाल विश्वकर्मा (अतर्रा), कालीचरण बाजपेयी (अतर्रा), संतोष सिंह (बबेरू), आशीष मिश्रा (बिसंडा), रामचंद्र सोनकर (जसपुरा), अर्चना शुक्ला (बांदा) चुने गए। बजरंग कालेज बांदा के देशराज सिंह जिला मंत्री होंगे। संगठन मंत्री बिसंडा के मनोज त्रिपाठी चुने गए। संयुक्त मंत्री में राजा कैलाशचंद्र, अरिमर्दन सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, रणविजय सिंह, अशोक शुक्ला, हीरालाल, कुंजबिहारी व अरुणा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष में लाल बिहारी कुशवाहा, आय-व्यय निरीक्षक शिवदत्त गुप्ता चुने गए।
सदस्यों में अशोक कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, जुगुल किशोर तिवारी, अवध बिहारी सिंह, राकेश कुमार, धनराज, रामभरोसे मिश्र, अरुण कुमार पटेल, सुरेशचंद्र वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, ओंकार सिंह, रजनी यादव शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष बांदा से अखिलेश शुक्ला, अतर्रा से राकेश सिंह, नरैनी से अरुण कुमार कुशवाहा, बबेरू से प्रद्युम्न कुमार सिंह, तिंदवारी से कुलदीप तिवारी बनाए गए। क्षेत्रीय मंत्री में बांदा से डॉ. वीरेंद्र कुमार, अतर्रा से राजनारायण तिवारी, नरैनी से देवकुमार, बबेरू से धीरेंद्र सिंह, तिंदवारी से श्रीज्ञान चंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें