बांदा। लोकसभा चुनाव में खर्च के मामले में भाजपा आगे है। दूसरे नंबर पर बसपा और तीसरे में सपा है। निर्दलीय 30 हजार के अंदर है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक की मौजूदगी में अपना खर्च प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल ने अब तक सर्वाधिक 15 लाख सात हजार 182 रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी मयंक रहे। इन्होंने 7 लाख 68 हजार 600 व तीसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने 6 लाख 94 हजार 286 रुपये खर्च किए।
इसके अलावा अन्य प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, रामसिंह गौड़, रामचरन, पंचा उर्फ पंचम लाल, रामचंद्र सरस ने 25-25 हजार खर्च किए। गुलाबचंद्र ने 12 हजार 500 खर्च किए। लोग पार्टी के बाबूलाल, सरदार पटेल पार्टी के दिनेश कुमार पटेल, अनुपस्थित रहे। जिन्हें नोटिस जारी की गई है। व्यय प्रेक्षक सव्यसांची चक्रवर्ती, नोडल निर्वाचन व्यय सहित सहायक व्यय प्रेक्षक आदि मौजूद रहे।