बांदा। स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर, श्रेणी सुधार एवं एकल विषय की वार्षिक परीक्षा गुरुवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान कुल 18 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
दो पालियों में हुई परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 131 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 119 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में कुल 22 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 16 उपस्थित रहे और 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य दीपाली गुप्ता ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन रही है। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। (संवाद)