बांदा। नक्सली हमले में शहीद हुए 22 सीआरपीएफ जवानों को विश्व हिंदू महासंघ (गोरक्षा समिति) ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने केंद्र सरकार से शहीदों के आश्रितों को पांच करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री आरसी योगा, राकेश कुमार गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, सुशील कुमार द्विवेदी, अनिल राजपूत, शाश्वत कुमार, अविनाश राय, मंजुल मयंक शुक्ला, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। (संवाद)