बांदा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता सुजाता मंडल खान की आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाई भड़के हुए हैं। इस पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने कड़ा विरोध जताते हुए बुधवार को यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम आनंद कुमार सिंह को सौंपा। केंद्रीय चुनाव आयोग और अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग से भी इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पीएन वर्मा, भाजपा कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे।