बांदा। जिलाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भाजपा ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। जिला चुनाव अधिकारी वाल्मीकि तिवारी ने गुरुवार को यह सूची जारी की।
प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी वाल्मीकि तिवारी ने बुधवार को जिले के 16 मंडलों में 12 मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों की मतदाता सूची जारी कर दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि 14 दिसंबर को जिले के सभी मंडलों में आयोजित हुए मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों के निर्वाचन के बाद से सूची का भाजपा कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार था।
जिला निर्वाचन अधिकारी वाल्मीकि तिवारी, सह निर्वाचन अधिकारी पंकज रैकवार तथा दिलीप तिवारी ने संयुक्त रूप से सूची जारी कर दी। पैलानी मंडल में धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष तथा स्वतंत्र त्रिपाठी जिला प्रतिनिधि, जसपुरा में साहब सिंह अध्यक्ष, तिंदवारी मंडल में अनूप तिवारी अध्यक्ष तथा बृजेंद्र पटेल जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। बबेरू विधानसभा के मर्का मंडल में दिनेश निषाद अध्यक्ष तथा सोहन सिंह जिला प्रतिनिधि, बबेरू मंडल में सौरभ शिवहरे अध्यक्ष तथा मधु गुप्ता जिला प्रतिनिधि बनाया है।
नरैनी विधानसभा क्षेत्र के अतर्रा मंडल में ज्ञान प्रताप सिंह अध्यक्ष तथा पुष्पा कुरील जिला प्रतिनिधि, ओरन मंडल में आशीष अनुरागी अध्यक्ष तथा राधेश्याम साहू जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। कालिंजर मंडल में ओमप्रकाश राजपूत अध्यक्ष तथा आनंद कुमार गौतम जिला प्रतिनिधि, नरैनी मंडल में आदित्य चतुर्वेदी अध्यक्ष व बांदा विधानसभा के बिसंडा मंडल में विनय कुशवाहा अध्यक्ष तथा प्रीती गुप्ता जिला प्रतिनिधि, महुआ मंडल में प्रेमस्वरूप द्विवेदी अध्यक्ष तथा अचल कुमार सिंह जिला प्रतिनिधि, बांदा दक्षिणी में राजेश गुप्ता अध्यक्ष तथा लखन राजपूत को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया है।