भाजपा ने रविवार को शौर्य एवं रक्षा दिवस मनाया। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लवलेश ङ्क्षसह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश की एकता अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हाल ही में विभिन्न पदों पर मनोनीत हुए भाजपा नेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला व अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव, इंद्रपाल सिंह पटेल सहित ममता मिश्रा, रमेश अवस्थी, सत्यदेव अवस्थी ने भी संबोधित किया। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू सिंह फौजी ने सभी का आभार जताया। हाल में ही पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष नामित हुए आयोध्या सिंह पटेल और सदस्य डॉ.बीडी प्रजापति, रामहित निषाद, जगराम सिंह चौहान, माताबदल प्रजापति और माटी कला बोर्ड के सदस्य वरदानी प्रजापति को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। श्याम सिंह, राममिलन तिवारी, वंदना गुप्ता, निरुपमा सिंह, अभिलाषा मिश्र, संतोष मिश्र, अखिलेशनाथ दीक्षित, संतू गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, पंकज रैकवार, डीसी श्रीवास्तव, भूरेलाल फौजी, आकाश त्रिपाठी, मोहित गुप्त, सूर्यपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।