फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Sun, 14 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधान परिषद चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी ने दूसरे दिन भारी लाव-लश्कर और तामझाम के साथ फिर नामांकन कराया।
विज्ञापन


सत्ता की हनक साफ नजर आई। वाहनों में लगे हूटर शहर का सन्नाटा तोड़ते रहे। उधर, भाजपा प्रत्याशी ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया। यह खामोशी भरा रहा।

शनिवार को सपा प्रत्याशी रमेश मिश्रा हमीरपुर जनपद के तमाम समर्थकों और करीब 50 वाहनों का लाव-लश्कर लेकर बांदा आ गए। यहां जीआईसी ग्राउंड में पंडाल और मंच की व्यवस्था थी। सपा नेताओं के जोशीले भाषण चले।

दोपहर बाद प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। उनके दाएं-बाएं पुलिस जवान और सपा नेता थे। कलेक्ट्रेट में एडीएम डीएस पांडेय को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


नामांकन और सभा में सांसद विशंभर निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी (बांदा), बाबू मंसूरी (महोबा), ज्ञान सिंह यादव (हमीरपुर), भइयालाल यादव (चित्रकूट), हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना यादव और महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव शामिल रहे।

उधर, भाजपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी पीलीकोठी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से आधा दर्जन वाहनों के लाव-लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट आए। एडीएम को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


उनके साथ जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, विजय सिंह चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, जगराम सिंह, कमलेश अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू, लखनलाल शुक्ला भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें