फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं तो दफ्तरों की अब कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ओटीएस योजना के तहत घरेलू और निजी नलकूप बिजली उपभोक्ताओं/कनेक्शनधारकों का 15 मार्च तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। योजना के तहत पूरा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल के बिजली के बकायेदार सरकारी विभागों को भी आगाह किया गया कि शीघ्र बकाया जमा कराएं। वरना उनके कार्यालय की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन मुख्य अभियंता डीके सक्सेना ने बताया कि ब्याज को छोड़कर बिल की मूल धनराशि का 30 फीसदी पैसा पंजीकरण के समय जमा कराया जाएगा। शेष पैसा 31 मार्च तक जमा करना होगा। तभी ओटीएस योजना की छूट का लाभ मिलेगा। मुख्य अभियंता ने घरेलू और निजी नलकूप उपभोक्ताओं से कहा कि निर्धारित तिथि के अंदर पंजीकरण करा लें। बिल अदा न करने से बकाया दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू की जा रही है।
कहा कि अगर कनेक्शन काट दिया गया तो पूरा बिल अदा किए बगैर जोड़ा नहीं जाएगा। न ही छूट का कोई लाभ मिलेगा। वसूली के लिए आरसी भी जारी होगी। मुख्य अभियंता ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के कई विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने दफ्तरों का बकाया जमा करने के लिए शीघ्र कार्रवाई करें। वरना विवश होकर सरकारी कार्यालयों का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें