फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा/पैलानी (बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय आईटीआई के पास सोमवार को सुबह दो बाइकों की सामने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पैलानी कस्बे के शिवम (18), करन (20) सुबह साढ़े 11 बजे बाइक से राजकीय डिग्री कॉलेज पिपरहरी प्रैक्टिकल देने जा रहे थे। राजकीय आईटीआई के पास सामने आई दूसरी बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। इससे दूसरी बाइक पर सवार अमारा गांव के विकास (22) समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में विकास को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में विकास की मौत हो गई।
पिता भीम ने बताया कि विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था अविवाहित था। एक बहन शादीशुदा है। विकास बड़े भाई सरवन की ससुराल कुकुवाखास से घर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

मां क्रेता देवी हैं। यह भी सूरत में काम करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। जसपुरा थानाध्यक्ष अनुपमा तिवारी ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत हुई है। एक की मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें