फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देश में सबसे गर्म रहा बांदा, 46.6 डिग्री तापमान

विज्ञापन
भीषण गर्मी में सूनी पड़ी सड़क।  - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बांदा। इस बार गर्मी नित नए रिकॉर्ड बना रही है। इस सीजन में यहां तीसरी बार जिला देश का सर्वाधिक गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवाएं चलीं तो सड़कें सूनी हो गईं। जो लोग बाहर निकले, वह तपिश से बेहाल हो उठे।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं इस वर्ष तीन बार ऐसी स्थिति आई, जब जिले ने पूरे देश में तापमान के मामले में रिकाॅर्ड बनाया। चार मई को 44 डिग्री तापमान पहुंचा। उस समय यहां सबसे ज्यादा गर्मी रही। इसके बाद 16 मई को जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्यिस पहुंचा। उस दिन भी पूरे देश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म रहा। सोमवार को भी रिकाॅर्ड तापमान पहुंच गया। 46.6 डिग्री अधिकतम और 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि बीच-बीच बादल आ रहे हैं, इससे तापमान कुछ नियंत्रित हो रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसके पहले ही गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने सभी लोगों को गर्मी से बचाव करने व सावधानी बरतने के सुझाव दिए हैं। खासकर बुजुर्ग व बच्चों को खुली धूप में जाने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें