फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त जख्मी

Fri, 03 Oct 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 39 मृतक तेज बहादुर उर्फ गोलू। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़। मां विंध्यवासिनी मंदिर से दर्शन करने के बाद घर जा रहे बाइक सवार दो युवक और एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दोस्त को गंभीर चोट आई हैं जबकि महिला को खरोंच तक नहीं लगी।
विज्ञापन

गिरवां थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पड़ुई गांव निवासी तेजबहादुर उर्फ गोलू (18) अपने दोस्त बिल्लू यादव (22) के साथ खत्रीपहाड़ मातारानी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों दोस्त और एक महिला बाइक में बैठकर वापस घर जा रहे थे। पैगंबरपुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। अनियंत्रित होकर तेज बहादुर सड़क पर गिर गया ओर ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। बाइक सवार बिल्लू को गंभीर चोंट आई। जबकि महिला को खरोंच नहीं आई।
हालांकि पुलिस ने बाइक में किसी महिला के बैठे होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक में एक महिला भी बैठी थी। गिरवां थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक की मां भूरी देवी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल बिल्लू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें