बदौसा। अतर्रा स्थित कृष्णा एजेंसी के मुनीम मिथलेश यादव और अश्वनी कुमार मंगलवार को बाइक पर कर्वी से वापस आ रहे थे। बदौसा-तुर्रा के बीच लाल रंग की एक ही बाइक पर चार अज्ञात बदमाश आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। तमंचे अड़ाकर मुनीम से वसूली में मिले 9500 रुपये व जेब से 2 हजार रुपये छीन लिए। थानाध्यक्ष कन्हैयालाल ने कहा कि घटना संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आग से तीन झुलसे
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में मंगलवार को सुबह अलाव तापते समय सुमंत कुमार (18) पुत्र मंदेश, राजू (16) पुत्र नरेश व संतराम (19) पुत्र गुलाब झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि अलाव में मिट्टी तेल डालते समय उठी लपटों से तीनों झुलस गए। उधर, गोखिया (अतर्रा) गांव में जय देवी (28) ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।