फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार नील गाय से टकराए, चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण से वापस लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा नील गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आए बाइक सवार भतीजों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा तो नरैनी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। भतीजे को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी देवराज (40) भतीजे सूरज (15) के ननिहाल कालिंजर थाना क्षेत्र के गड्डिहा गांव निमंत्रण में गए थे। वहां से मंगलवार की रात आठ बजे करीब वह वापस लौट रहे थे। गड्डिहा गांव के पास बाइक के सामने अचानक नील गाय आ जाने से बाइक चालक देवराज अपना संतुलन खो बैठा और दोनों नील गाय से टकरा गए। इस दौरान पीछे से देवराज के अन्य भतीजे सुशील व रंजीत भी बाइक से वापस आ रहे थे।
उन्होंने दोनों को सड़क पर गिरा देखा तो नरैनी सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में देवराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देवराज के घर में पत्नी ममता व चार पुत्रियां व एक पुत्र है। छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। चार दिन पहले सूरत से कमाकर घर लौटा था। कालिंजर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें