फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार ई रिक्शा से टकराए, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा के अमवां गांव के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन लोग आगे जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गए। इससे ई रिक्शा पलट गया। हादसे में बाइक सवार कोर्रही गांव निवासी संदीप (20) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाइक की रफ्तार तेज होने से हुआ। बाइक सवार दो अन्य व ई रिक्शा सवार एक किशोर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

कोर्रही गांव निवासी संदीप के ताऊ कलुवा ने बताया कि गांव में संदीप का मकान बन रहा है। ईंट जुड़ाई का मसाला बनाकर संदीप अपने पड़ोसी मोहित (20) व मुन्ना (21) के साथ बाइक से काम से बिसंडा गांव जा रहे थे। बाइक मोहित चला रहा था। अमवा गांव के पास आगे जा रहे ई रिक्शा से यह तीनों बाइक सवार पीछे से भिड़ गए।
हादसे में रिक्शे में सवार बिसंडा गांव निवासी लवकुश (11) गंभीर घायल हो गया। उधर, बाइक सवार भी गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संदीप को रेफर कर दिया। परिजन अभी संदीप को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया किशव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें