फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र में दहिनवारा कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दंपती को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने पत्नी व बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मरका में भर्ती कराया। दोनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के अंश गोड़ा निवासी 35 वर्षीय शिवबाबू अपनी पत्नी कजलिया और बेटी ईशमा के साथ नारायण पुरवा में आयोजित दहिनवारा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान शिवबाबू की मौत हो गई। परिजनों ने बताया शिवबाबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें