फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा के ग्राम पवई निवासी अनिल कुमार कुशवाहा (59) होमगार्ड पद पर अग्निशमन केंद्र अतर्रा में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अनिल ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बांदा-बिसंडा रोड में सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायल होमगार्ड को सीएचसी बिसंडा पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि नौकरी के अलावा हिस्से में मिली दो बीघा खेत में किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी मन्नू देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें