फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुआ के घर जा रहे बाइक सवार मवेशी से टकराए, एक की मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बुआ के घर जा रहे बाइक सवार दो लोग अचानक सामने मवेशी आने से टकराकर गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी जगदीश ने बताया उसके चचेरे भाई कुलदीप (40) शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने फुफेरे भाई अमवा का पुरवा गांव निवासी बाबूलाल (35) के साथ अपनी बुआ के घर जा रहे थे। बिसंडा इफ्को प्लांट के पास अचानक उनकी बाइक के सामने मवेशी आ गया। इससे वह दोनों मवेशी से टकराकर गंभीर घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
चचेरे भाई जगदीश ने बताया कि कुलदीप सूरत में मजदूरी करता था। 10 अक्टूबर की सुबह करवाचौथ पर्व में घर आया था। फुफेरा भाई बाबूलाल भी दिल्ली में मजदूरी करता है। वह भी शुक्रवार की सुबह ही अपने घर लौटा था। कुलदीप से मिलने शनिवार की सुबह आया था। दोनों शाम को बिसंडा जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे से पत्नी रोशनी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। एक दिन पहले ही पत्नी ने पति की लंबी उम्र का व्रत रखा था। बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा कि बेसहारा गोवंश से तेज रफ्तार बाइक टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक कुलदीप के सिर में चोट आई थी। वह हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें