फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर तड़प रहे युवक को एएसपी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में देर शाम घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी विकास (18) शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे करीब कालिंजर से मेला देखकर अपने गांव जा रहा था। पहाड़पुर माइनर रिसौरा के पास दूसरी ओर से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी। विकास बाइक से गिरकर तड़पने लगा।
उसी दौरान कालिंजर मेले का निरीक्षण कर बांदा लौट रहे एएसपी शिवराज ने घायल युवक को सड़क पर पड़े देखा तो गाड़ी रोककर घायल को उठाकर गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर अस्पताल में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय, कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ . चेतना मिश्रा ने युवक को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया।
विज्ञापन

देर शाम घायल विकास की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें