फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: करंट से झुलस कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। निजी नलकूप की तार टूटकर सड़क पर गिर जाने से बाइक सवार उसकी चपेट में आकर करंट से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी बुधराज (30) सोमवार को दोपहर बाइक से अपनी बुआ के घर खेड़ा गांव जा रहा था। गांव के पास ही अचानक निजी नलकूप का तार टूटकर सड़क के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर बुधराज की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब घटना होती देखी तो परिजनों व कमासिन पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि घर में मां गुड़िया देवी है। पत्नी सुमित्रा व चार वर्षीय पुत्र है। मां ने बताया कि बुद्धराज 20 दिन पहले सूरत से मजदूरी करके लौटा था। तभी यह हादसा हुआ है। थाना इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें