फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा निवासी बृजमोहन (46) अपनी बहन के घर अघार गांव गया था। शनिवार की शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। पचपहरा और मटौंध के बीच में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। बृजमोहन के साले अतुल ने बताया कि उनकी बहन प्रतिभा सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। तब से बहनोई बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें