फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लकड़ी लदे ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार, मौत

Mon, 15 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहन की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लकड़ी लदे ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुहाना गांव निवासी संतोषी यादव ने बताया कि उसका भतीजा सूरज (25) शनिवार को अपनी बड़ी बहन सरवन की ससुराल चित्रकूट के भरतकूप गांव गया था। शनिवार की रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा के पास सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में पत्नी पूनम और मां रानी है। मध्य प्रदेश के सतना में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले गांव आया था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बल्ली के गिरने से हादसा हुआ है। चालक ने हेलमेट भी नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें