बांदा। आंधी के चलते गिरे बबूल के पेड़ से बाइक सवार तीन लोग टकरा गए। तीनों घायलों को बबेरू सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरज नगर मोहल्ला निवासी कौशल्या (60) अपने नाती के बरहौं संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से शनिवार देर शाम कमासिन के सिकरी गांव जा रही थी। बाइक उसका पौत्र विक्की (20) चला रहा था। बाइक में बहू रेखा (40) भी सवार थी। कमासिन से पहले सड़क पर आंधी से गिरे बबूल के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर कौशल्या को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार सुबह कौशल्या ने दम तोड़ दिया। पति कल्लू गुप्ता ने बताया कि पुत्र कुसुमा के घर बेटा होने की खुशी में जा रही थीं। रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।