फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार खंती में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नील गाय से टकराकर बाइक सवार खंती में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा पड़वनिया डेरा निवासी शिवबरन निषाद (35) गुरुवार की रात जसपुरा से मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव जा रहा था। कुम्हरिया डेरा के पास सामने से आई नील गाय से टकराकर बाइक खंती में जा गिरी। हादसे में शिवबरन गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने मरहम पट्टी करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह शिवबरन की अचानक हालत खराब हो गई। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई मनोज ने बताया कि शिव बरन मजदूरी करता था। इसके अलावा वह किसानी करता था। उसके पास चार बीघा जमीन है। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू के अलावा दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है। जसपुरा थानाध्यक्ष माेनी निषाद ने बताया कि परिजन नील गाय के सामने आने से घायल होने की बात बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें