खत्रीपहाड़। गिरवां चाैराहे से सवारियां भरकर नरैनी की ओर जा रहे ई-रिक्शा सवार पांच लोगों को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दाे अन्य व ई रिक्शा में सवार सभी पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
गिरवां थाना क्षेत्र के चौराहे से मंगलवार को दोपहर ई रिक्शा में सवार होकर शिवकुमारी (45) अपने दो पुत्रों घनश्याम (25) व गुड्डू (18) व कृष्णा (10), जय सिंह (20) नरैनी जा रहे थे। गिरवां की चबरिया झाल के पास पीछे से आई बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हमीरपुर जिले के रिंगवारा गांव निवासी सुदिन यादव (45) की मौत हो गई। बाइक सवार मोबिन खान (30) व अरविंद घायल हो गए।
बाइक सवार हमीरपुर से कालिंजर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। गिरवां थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। (संवाद)