फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए टीचरों ने निकाली बाइक रैली

Tue, 26 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बाइक रैली को रही झंडी दिखाते बीएसए ओपी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के अध्यापक भी जुट गए हैं। मंगलवार को टीचरों ने कई गांवों में बाइक रैली और नुक्कड़ सभाओं से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। शिक्षा अधिकार अधिनियम की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


महुआ ब्लाक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। खुरहंड, बहेरी, पनगरा, अर्जुनाह, तेरा पतौरा, गैड़ी माफी, दुर्गापुर, नई दुनिया, बड़ोखर बुजुर्ग, बलखेड़ा, गिरवां आदि गांवों में रैली ने जागरूक किया। संकुल गिरवां पहुंचने पर बाइक रैली का ग्राम प्रधान अंशू द्विवेदी व संकुल प्रभारी वंदना व प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने स्वागत किया। यहां हुई गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार ने शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया।

बीएसए ने शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी को गिरिजाशरण तिवारी, बाला प्रसाद यादव, डीसी श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अनूप कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुजीर, रामदेव, नंदकिशोर, मनीष, मोहनलाल, राजकुमार साहू, शिवकुमार, जयकिशोर दीक्षित, सौैरभ आर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, नीता खरे, सीता सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें