अतर्रा। चित्रकूट दर्शन करने जाते समय बदौसा रोड स्थित मंडी समिति के पास खंभे से कार टकरा गई, जिससे कार सवार लवकुश, रविंद्र व चंदन घायल हो गए। ये सभी औरैया जनपद के हैं। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी टेंपो चालक राजू रविवार को देर शाम अतर्रा से घर जाते समय बालू भरे ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत खेरवा गांव का अशोक कुमार साइकिल से जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
------------
खुद को युवक ने किया घायल
अतर्रा। थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी रविकरण ने खुद को घायल कर लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पिता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रवि शराब के लिए पैसे मांग रहा था। न देने पर झगड़ा करने लगा। धारदार वस्तु से हमलाकर खुद को लहूलुहान कर लिया। (संवाद)