जसपुरा/बड़ोखर बुर्जुग। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगी आग से एक बाइक पार्ट्स की दुकान और दो ट्रांसफार्मर जल गए।
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा तिराहा में स्थित बाइक पार्टस की दुकान में ऊपर से गुजरी 11हजार बिजली लाइन के तार में स्पार्किंग होने से आग लग गई। जसपुरा निवासी दुकानदार श्यामबाबू ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार का कानपुर में इलाज करा रहा था। आग से उसका लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
बड़ोखर बुजुर्ग गांव में बांदा-नरैनी मार्ग पर लगे दो ट्रांसफार्मर में रात नौ बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर सप्लाई बंद की गई। लोगों ने खुरहंड पावर हाउस में सूचना दी। तब सप्लाई बंद होने पर लोगों ने आग पर काबू पाया। सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति को सुचारू हो सकी।
रंजिश में पीटा, रिपोर्ट दर्ज
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी रज्जू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी रंजिश रखता है। रात करीब एक बजे घर में घुसकर उसने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सीने में काफी चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर थाने में आरोपी रज्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)