फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस की टक्कर से बाइक चालक सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया बस स्टाप पर शनिवार को दोपहर दो बाइकों में हुई भिड़ंत में घायल हुए चार घायलों को लादकर 108 एंबुलेंस बांदा जा रही थी। फुफुंदी व कायल गांव के बीच मोड़ पर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी बाइक चालक नारायण (50) अचानक एंबुलेंस के सामने आ गया। एंबुलेंस की टक्कर से नारायण गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस ने उसे बांदा पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भतीजे निरंजन ने बताया कि नारायण बड़ोदरा में बुलेट की चेन बनाने वाली फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। वह छह माह से गांव में ही रह रहा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक बीघा जमीन है। वह गांव में खेती किसानी भी करता था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें