फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से बाइक भिड़ी, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बरात से शामिल होकर वापस लौटते समय सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे घायल को कानपुर रेफर किया गया है। हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव का विचित्र (28) पुत्र ओंकार और बबेरू क्षेत्र के फुफूंदी गांव का सिखारीलाल उर्फ राकेश (24) पुत्र बाबूलाल एक ही बाइक पर गुरुवार की रात घर लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के नंदना गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई। यूपी-112 और थाना पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डाक्टरों ने सिखारीलाल उर्फ राकेश को मृत घोषित कर दिया। विचित्र को कानपुर रेफर कर दिया गया। राकेश और विचित्र वापी (गुजरात) में फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। घर में शादी में दोनों आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें