बबेरू। बिसंडा के कोर्रा खुर्द गांव निवासी प्रमोद पटेल (30) दोस्त सोनू पटेल (26) के साथ बाइक से बुधवार को दोपहर किसी काम से बबेरू जा रहे थे। कोर्रम गांव में पुलिया के पास सामने से आए साइकिल सवार प्रमोद (16) को टक्कर मारते हुए बाइक खंभे से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बाइक चालक प्रमोद पटेल की मौत हो गई।
पिता राजधर ने बताया कि प्रमोद खेती किसानी करता था। घर में पत्नी नेहा व दो बेटियां हैं। प्रमोद की मां की दो साल पहले सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। उधर, घायल सोनू को हेड एंजरी होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि बिजली पोल से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।