फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक टकराईं, दो किशोरियों समेत चार घायल

विज्ञापन
Bike collided on highway, four injured including two teenagers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
मटौंध। नेशनल हाईवे पर पशु चिकित्सालय के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों में सवार दो किशोरियों समेत चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। एक युवक को वहां से दिल्ली भेजा गया है। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिले।
विज्ञापन

शनिवार की शाम शिवम (18) पुत्र मोहन गुप्ता कबरई से बाइक पर मटौंध आ रहा था। वह अकेला था। हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों और दो किशोरियां दूर-दूर जा गिरे।
शिवम के साथ दूसरी बाइक चला रहा राहुल (20) पुत्र जगभान कुशवाहा (कबरई) और उसके साथ बाइक पर बैठी ज्योति (15) व पूनम (17) बुरी तरह घायल हो गए। राहुल मटौंध से कबरई की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

एसआई उदयवीर सिंह ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शिवम को कानपुर से दिल्ली रेफर किया गया है। दोनों की बाइक को थाने में खड़ा लिया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के छिछोलर गांव का राकेश (40) पुत्र मतगंजन रविवार को दोपहर बाइक से अपनी बहन से मिलने कोर्राखुर्द गांव जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले बाइक के सामने अन्ना जानवर आ जाने से गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
उधर, बांदा से वापस गिरवां घर जाते समय खुरहंड गांव के पास शारदा (23) पुत्र चौरा को तिराहे पर वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कस्बे के बिसंडा रोड निवासी दहचाली की 5 वर्षीय पुत्री अर्चना घर के बाहर खेल रही थी तभी अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर, महोतरा निवासी बिशनिया (40) पत्नी गंगादीन को बाजार से वापस घर जाते समय गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें