फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बाइक टकराई, एक की मौत, दो घायल

Mon, 23 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में मृत अखिलेश की बिलखती मां व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य दो सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में दो बाइक सवार समेत तीन राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा तालाब का अखिलेश (18) पुत्र जयपाल यादव रविवार को शाम पड़ोसी सुमित (25) व राजू (18) के साथ एक ही बाइक पर छेहराव गांव से वापस घर आ रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के चटचटगन गांव के पास इसी गांव के गंगाप्रसाद (30) पुत्र द्वारिका को पीछे से टक्कर मार दी। गंगा प्रसाद घायल हो गया। दुर्घटना से हड़बड़ाए बाइक सवार भागते समय सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी-100 ने गंगा प्रसाद और घायल दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बुरी तरह घायल सुमित को कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के भाई कामता प्रसाद ने बताया कि अखिलेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था।
विज्ञापन

उधर, अन्य घटनाओं में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव का गोपी (45) पुत्र  प्रमोद सिंह रविवार की शाम बाइक से बांदा आते समय गांव के पास मवेशी से टकरा कर घायल हो गया। शहर के जरैली कोठी का अंकित (18) पुत्र लाल बहादुर सोमवार की सुबह पुलिस लाइन के पास बाइक  से गिरकर जख्मी हो गया। पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव का कुलदीप (14) पुत्र रामकिशोर सोमवार की सुबह साइकिल से परमहंस रणछोड़ दास इंटर कालेज (खप्टिहा कलां) जा रहा था। स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बाइक सवार भाग निकले। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर कुलदीप को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें