बीपी यादव फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बिहारी क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। लीडिंग चैलेंजर्स टीम को तीन विकेट से शिकस्त दी। ‘मैन ऑफ द मैच’ व ‘बेस्ट बल्लेबाज’ का सम्मान सर्वेश कुमार को मिला।
श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अजय धुरिया को मिला। विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम ग्राउंड पर उमड़ पड़ा।
जीआईसी ग्राउंड पर रविवार को हुए फाइनल मैच की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीडिंग चैलेंजर्स ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। बल्लेबाज अमित सिंह ने 36 व उजैर ने 45 रन लिए। बाद मंे बिहारी क्रिकेट क्लब ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी जीत ली।
सर्वेश कुमार ने 77 और रोहित कुमार ने 21 रन बनाए। चैलेंजर्स गेंदबाज उजैर ने तीन व अनिल यादव ने दो विकेट लिए। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने विजेता को 21,000 और उप विजेता टीम को 11,000 रुपये व शील्ड से सम्मानित किया। श्रेष्ठ बल्लेबाज सर्वेश कुमार और श्रेष्ठ गेंदबाज अजय धुरिया चुने गए।
अंपायर अजय पाल सिंह व कमलेश राजपूत, कमेंट्रेटर महेश साहिल, राज गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव व शिवबहादुर और स्कोरर ऋषभ व दीपेंद्र रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष और मैच के मेजबान अनिल यादव व सचिव सुनील यादव ने सभी का आभार जताया।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, मंगल सिंह, लवलेश सिंह, फरीद अहमद उर्फ फरीद बाबा, पूरन राजपूत आदि उपस्थित रहे।