फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी क्लब व स्टार वाइज सेमीफाइनल में, रामेंद्र और सलमान बने ‘मैन आफ दी मैच’

Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामेंद्र ओझा की आतिशी पारी की बदौलत बिहारी क्रिकेट क्लब ने आरसीबी को 4 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्टार वाइज ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में बुधवार को बीपी यादव फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच आरसीबी और बिहारी क्रिकेट क्लब में हुआ। पहले आरसीबी ने 7 विकेट पर 115 रन बनाए। इंतजार अहमद ने 14 रन देकर 4 विकेट लिये।

बिहारी क्लब ने रामेंद्र ओझा के आतिशी 67 रनों (4 छक्के व 7 चौके) की बदौलत 4 विकेट से मैच जीत लिया। पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह ने फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव व सचिव सुनील यादव की उपस्थिति में रामेंद्र ओझा को ‘मैन आफ दी मैच’ का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर फाइनल में केसीसी ने टास जीता और 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए। बाद में एक विकेट शेष रहते स्टार वाइज ने लक्ष्य पा लिया। सलमान हाशमी ने तीन विकेट लेने के साथ 27 रन बनाए। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने सलमान को मैन दी मैच का पुरस्कार दिया। 

अंपायर कमलेश राजपूत, अजय पाल सिंह, कमेंटेटर महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव और स्कोरर दीपेंद्र रहे। संयोजक कमल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से लीडिंग चैलेंजर व लकी स्टार तथा दोपहर बाद 3 बजे से बीपी टाइगर और बांदा वारियर्स के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें