फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलियों के बाद अब आरटीई मेले

Wed, 01 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में रैलियों के बाद अब स्कूल चलो अभियान में ब्लाक स्तर पर आरटीई (राइट टू एजूकेशन) मेले लगाए जा रहे हैं। बुधवार को बड़ोखर खुर्द के महोखर गांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में टीचर, बच्चे और अधिकारी शरीक हुए।
विज्ञापन


एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वो पूंजी है जिससे गरीब भी देश के संविधान का निर्माता जैसे मुकाम तक पहुंच सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी सीसी बाथम ने आरटीई का महत्व बताया। सह समन्वयक नरेंद्र सोनी ने बच्चों को स्कूल में रोकने के टिप्स दिए।

प्रधान अध्यापक आशा कोटार्य और कनीज फात्मा ने कठपुतली नृत्य से बच्चों को स्कूल के लिए प्रेरित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महोखर के बच्चों ने जूडो कराटे और घोड़ा नृत्य पेश किया। कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


मेले की शुरूआत महोखर ग्राम प्रधान ने सरस्वती पूजन से की। कनवारा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं और राममूर्ति शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्याभूषण पांडेय, अंजना तिवारी, रफीक अहमद, जय नारायण श्रीवास, डॉ.नरेंद्र, सह समन्वयक कमल सिंह व रामकृपाल गुप्ता, आशुतोष श्रीवास, दिलीप कंचल, भाऊराम, कमल सिंह, संकुल प्रभारी आदित्य प्रकाश आदि शामिल रहे। संचालन विधू कुमार त्रिपाठी ने किया।

मेला में मेधावी छात्राएं पुरस्कृत
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, महुआ में आरटीई मेला की शुरूआत डा.रविकुमार चौरसिया ने दीप जलाकर की। प्रीती, सरवन व वंदना ने सरस्वती वंदना और रोशनी व अंजू ने स्वागत गीत गाया।

कक्षा 8वीं की अंजू साहू, रोशनी राजपूत व सोहानी, 7वीं की मालती, सरवन व प्रीती और 6वीं की छात्रा शिवानी राजपूत, रोशनी व राजाबाई को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने पर वार्डेन सीता राजपूत ने पुरस्कृत किया।

प्राध्यापिका अनीता सिंह, शिखा चौरसिया, साधना पांडेय, राजदीप, राजीव, मनोज, अंजना गुप्ता, अमित आदि मौजूद रहे। संचालन रचना द्विवेदी ने किया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, महोखर में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रपाल बाथम ने मेले में अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

प्रभारी वार्डेन संगीता व संकुल प्रभारी दिलीप कंचन समेत रामविलास राजपूत, कमल सिंह, रामकृपाल, नरेंद्र सोनी, तलत अजीम रिजवी, भाऊराम, पुष्पा देवी, सिकंदर खां, न्याय पंचायत समन्वयक शिवमंगल निगम आदि उपस्थित रहे।

नाटक व एकांकी से आरटीई की जानकारी
गिरवां। शेरपुर में आयोजित आरटीई मेले में सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि अभिभावक अपने सभी बच्चों को शिक्षा दिलवाएं। खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार, अमित सेठ ‘भोलू’ ने शिक्षा का महत्व बताया। मेले में सरस्वती विद्या मंदिर, गिरवां के बच्चों ने सरस्वती वंदना व गीत प्रस्तुत किया। ऐला गांव के बच्चों ने नाटक व एकांकी प्रस्तुत की।

सह समन्वयक सौरभ आर्य, जयकिशोर दीक्षित, रफी अहमद, संकुल प्रभारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश शुक्ला, निर्मला शुक्ला, शारदा पांडेय, चिरौंजीलाल, रामपाल, रामकिशुन, रमेश गुप्ता, शिक्षक प्रतिनिधि केपी सिंह, राजकुमार, अशोक अग्निहोत्री, रामदेव, अमर, बाला प्रसाद, गिरिजाशरण तिवारी, विजय कुमार, प्रधान अमृतलाल गोस्वामी, सुषमा त्रिपाठी, सीताराम, नंद किशोर, मोहनलाल, सुमन शुक्ला, वंदना, सतीश शुक्ला, उमानाथ, रामह्रदय, रामकृष्ण अवस्थी, नसीम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें