बांदा। साइकिल सवार दंपति की बोलेरो से टक्कर से मौत हो गई। चालक बोलेरो समेत भाग निकला। उसकी पहचान नहीं हो पाई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा निवासी पेशे से मजदूर रामदास (55) पुत्र रामऔतार अपनी पत्नी सियादुलारी (50) को दवा दिलाने साइकिल से तिंदवारा गांव गया था।
गुरुवार की शाम वापस लौटते समय बांदा-इलाहाबाद हाइवे पर बड़ोखर विकास खंड कार्यालय के पास अतर्रा की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनो की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। दंपति के चार बच्चे बताए गए हैं।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी निवासी सरजू साहू (70) की मौत हो गई। वह डेढ़ माह से बीमार चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि डेढ़ माह पहले पड़ोसियों ने मारा-पीटा था। गंभीर चोटे आई थीं। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।